फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला की हत्या के मामले में गांव के तीन आरोपी नामजद, कंकाल मिलने का मामला

Mon, 13 Jul 2026 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नेवढ़िया पाल गांव में बीते शुक्रवार को गड्ढे में दफन लापता 55 वर्षीय महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने गांव के ही रहने वाले एक दंपती समेत तीन लोगों पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेवढ़िया पाल गांव में बीते शुक्रवार को गड्ढे में दफन लापता 55 वर्षीय महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने गांव के ही रहने वाले एक दंपती समेत तीन लोगों पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी स्व. रामधनी पाल निवासी नेवढ़िया पाल थाना कोरांव बीते 23 अप्रैल को घर से लापता हो गई थीं। 26 अप्रैल को बेटे मुकेश पाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीते शुक्रवार को महिला का शव उसके घर से 200 मीटर दूर गड्ढे में मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन


शव पूरी तरह से सड़ जाने के कारण हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। ऐसे में डीएनए टेस्ट के लिए दांत को रखा गया है, जिसके आधार पर हत्या के कारणों और शांति देवी का ही शव है आदि का पता लगाया जाएगा। हालांकि, गड्ढे से मिले लक्षा और कपड़ों से बेटे मुकेश पाल ने अपनी मां का ही शव होने की पुष्टि की थी। इस मामले में मुकेश पाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामचंद्र प्रजापति व उसकी पत्नी प्रभावती व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

महिला के शव का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया था, लेकिन शव सड़ जाने के कारण हत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकेश पाल की तहरीर पर गांव के ही रामचंद्र प्रजापति व उसकी पत्नी प्रभावती व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने बताया कि आरोपी रामचंद्र को हिरासत कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें