फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं ध्वस्त हो पाया पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा का तीन मंजिला लॉज 

Tue, 06 Oct 2020 09:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकास खंड चाका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीन मंजिलें लॉज को तोड़ने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इसके बावजूद लॉज का पूरी तरह से ध्वस्तीकरण नहीं हो पाया। दूसरे दिन ध्वस्तीकरण करने में लगी दो जेसीबी और एक पोकलैंड लॉज को जमीदोज नहीं कर सकी। लॉज का पिछला हिस्सा इतना मजबूत बना है कि उसे गिराने में मशीनों की हालत खराब हो जा रही है। सोमवार को पीडीए को अपनी कार्रवाई पोकलैंड के अभाव में रोकनी पड़ी। बचे हुए हिस्से को गिराने के लिए पीडीए ने चित्रकूट से बड़ा पोकलैंड मंगाया है। 

विज्ञापन

prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : prayagraj
चाका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र के लॉज को गिराने के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम जुटी रही। दिलीप मिश्रा के तीन मंजिलें लॉज का बाहरी हिस्सा तो पीडीए ने दूसरे दिन गिरा दिया, लेकिन लॉज के पिछले हिस्से को हिलाने में पीडीए दस्ते की हालत खस्ता हो गई। दो जेसीबी और एक पोकलैंड शाम तक लॉज के आरसीसी पावें को हिलाने की जद्दोजहद करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। पीडीए के अधिकारियों ने शाम को ध्वस्तीकरण का काम रुकवा दिया और चित्रकूट से एक बड़े पोकलैंड को मंगाया है।
विज्ञापन

prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : prayagraj
बिना चित्रकूट से पोकलैंड मंगवाए दिलीप मिश्र के लॉज के पिछले हिस्से को नहीं गिराया जा सकता।  प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी ने बताया कि अभी एक तिहाई हिस्सा बचा हुआ है। आसपास कोई दुर्घटना न हो जाए। इसलिए बचाकर ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। एक बड़े पोकलैंड की व्यवस्था की जा रही है। वहीं कार्रवाई के दौरान सीओ सोमेंद्र मीणा, एसडीएम बारा गौरव रंजन श्रीवास्तव के साथ कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें