बारिश और जलभराव के कारण जार्जटाउन में तीन मंजिला भवन धराशायी हो गया।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के जार्जटाउन इलाके में केपी कॉलेज के सामने स्वामी नारायण मंदिर परिसर में स्थित तीन मंजिला भवन धराशायी हो गया। इसका कारण लगातार बारिश और जलभराव माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के चलते अफरातफरी मची हुई है। बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई। आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी दहशत में हैं। शहर में लगातार बारिश के कारण काफी दिक्कत हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसी परिसर में स्वामी नारायण मंदिर भी है जो पूरी तरह से सुरक्षित है।