फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनियंत्रित कार की टक्कर से मासूम सहित तीन लोग जख्मी

Fri, 06 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल के बच्चे का इलाज कराकर देवर संग बाइक से घर लौट रही महिला को अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम सहित तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेजा सीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को शहर के लिए रेफर कर दिया गया। ।
विज्ञापन

मेजा के तिजगा गांव की रामसंवारी (32) अपने देवर सोनू (20) के साथ बाइक से बेटे श्रेयांश (3) के इलाज के लिए बृहस्पतिवार शाम को मेजा कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल गई थी। वहां इलाज कराने के बाद वह घर लौट रही थी कि सिड़खिड़ी पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया, जिससे मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेजा ले गई। मेजा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर ने बताया कि श्रेयांश के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत खराब हो रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि रामसंवारी और सोनू का इलाज सीएचसी में चल रहा है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें