घूरपुर थाना क्षेत्र के बोंगी गांव में सोमवार को बकरी के विवाद में हुई मारपीट में सगे भांजों ने अपने ही मामा पर लकड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मामा को परिजन तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त कौंधियारा अब्दुल सलाम के निर्देश पर घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। एक आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। नामजद मृतक के सगे भांजे तीन अन्य आरोपियों शहबान उर्फ गुड्डू, मो़ सलमान और फैजान अली को न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।