जसरा बाजार में दोपहर में शिवकुमार सोनकर के मकान में बिजली गिरने से उनके घर के छज्जे सहित सहित कई जगह पर दीवार में दरार पड़ गई। बिजली गिरने के समय घर में शाॅर्ट सर्किट से पूरी वायरिंग जल गई, जिससे उनकी टीवी, फ्रिज, कुलर, पंखे भी जल गए। शिवकुमार सोनकर ने बताया कि जिस समय बिजली गिरी उस समय घर पर कोई नहीं था। सभी लोग बाजार में दूसरे घर आए हुए थे, जिससे बड़ी घटना टल सकी। पड़ोस में रहने वाले शेखर यादव, राजेंद्र धुरिया, मंगल प्रजापति तथा वसीम अहमद के घर पर भी बिजली गिरने का प्रभाव पड़ा और घर के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।