फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 27 क्विंटल चोरी के तार के साथ बिजली ठेकेदार समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा भीटी स्थिति ओवरब्रिज के नीचे सोमवार देर शाम महिंद्रा पिकअप व डीसीएम में लदे चोरी के 27 क्विंटल बिजली के तार के साथ पुलिस ने बिजली ठेकेदार समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बरौत के भीटी ओवरब्रिज के नीचे चोरी के तार लदे दो वाहनों के खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पिकअप और डीसीएम सवार लोगों को पकड़ा। इसमें पिकअप पर सवार एक युवक की पहचान चंद्रेश कुमार बिंद निवासी ग्राम मझगंवा थाना कोइरौना जनपद भदोही के रूप में हुई।
उसने बताया कि बिजली विभाग में खंभे व तार लगवाने वाले ठेकेदार अमित पांडेय पुत्र चंद्रमणि पांडेय निवासी देवबरा थाना सराय ममरेज व साथी ठेकेदार अजय पांडेय, रंजीत कुमार के इशारे पर वह अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके बाद कबाड़ की दुकान चलाने वाले इंद्रेश निवासी भीटी थाना हंडिया को तार बेचा जाता था। जो तार को दिल्ली भेजता था। साथ ही इंद्रेश चोरी के तारों को सुल्तानपुर जिले के सलमान को भी बेचता था।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने चंद्रेश कुमार बिंद, ठेकेदार अमित पांडेय व मुन्ना कुमार निवासी गुरु नानक नगर तिलक नगर पश्चिमी दिल्ली को 27 क्विंटल चोरी के तार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें