प्रयागराज। महानिबंधक की अधिसूचना के अनुसार न्यायपीठ सचिव संवर्ग के तीन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के अनिल प्रकाश को उपनिबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, शशिधर त्रिपाठी को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर और उमेश कुमार को न्यायपीठ सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए पदों के सृजन एवं पदोन्नति के लिए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण और प्रोन्नति समिति के न्यायाधीशों का आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, पूर्व महासचिव राम बहादुर त्यागी, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल के अलावा कार्यकारिणी सदस्यगण भूपेश कुमार गौतम, आलोक कुमार राय, राज कुमार मिश्र, जितेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार भास्कर, अमित कुमार शुक्ल, मो. आजम, विवेक श्रीवास्तव, मिठाई लाल सोनकर, शिव शंकर लाल, आशीष प्रताप सिंह, प्रकर्ष मालवीय प्रमुख थे।