फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से तीन की मौत, 25 नए मामले आए सामने

Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
इलाहाबाद। डेंगू ने तीन और मरीजों की जान ले ली। दो की मौत शहर के निजी अस्पताल में हुई है जबकि एक की मौत एक दिन पहले स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में हुई है। शुक्रवार को इसकेे 25 नए मामले पॉजीटिव मिले हैं। इसमें इलाहाबाद के 17 एवं दूसरे जिलों के आठ मामले शामिल हैं। इसके अलावा कुछ निजी चिकित्सालयों में भी डेंगू के मरीजों के भर्ती होने की बात कही जा रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से एसआरएन चिकित्सालय के आईसीयू और आईसोलेशन वार्ड फुल गए हैं। निजी चिकित्सालयों में भी भीड़ बढ़ गई है। प्लेटलेट्स की डिमांड बढ़ गई है। शुक्रवार को बेली से 54, एसआरएन चिकित्सालय के ब्लड बैंक से 13, एएमए के ब्लड बैंक से 86 और कॉल्विन से 13 यूनिट प्लेटलेट्स काउंट्स मरीजों को आवंटित किया गया।
विज्ञापन

मीरापुर की रहने वाली रागिनी सिंह (22) की तबीयत कई दिन पहले खराब हुई थी। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को परिजन एसआरएन ले आए लेकिन बेड न मिलने से बाई का बाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके एक दिन पहले एसआरएन चिकित्सालय में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि जिला कौशांबी के मंझनपुर के रहने वाले नवीन चंद ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
डेंगू के पॉजीटिव मरीज
- नैनी गंजिया के मो. अहद (24)
- अल्लापुर के शुभम पटेल (19)
- बरावं के मनीष पांडेय (27)
- छोटा बघाड़ा के आशीष (22)
- मम्फोर्डगंज के संजय (44)
- सोरांव की अनीता यादव (35)
- नार्थ मलाका के संजय सिंह (24)
- सुलेम सराय के शशांक मिश्रा (18)
- मेयो रोड के रीता कुशवाहा (27)
- कमला नेहरू रोड के राहुल (14)
- झूंसी के कल्याणी दुबे (52)
- एमएलएनएम कैंपस के बुध सागर (28)
- फाफामऊ के प्रिंस (6)
- फूलपुर के संदीप (23)
- फूलपुर के ललित यादव (17)
- गोविंदपुर के सुधाकर (16)
- स्टेनली रोड के राजू (38)


रजिस्टर पर हस्ताक्षर, डॉक्टर आकस्मिक अवकाश पर 
इलाहाबाद। कॉल्विन अस्पताल के कुछ डॉक्टर आकस्मिक अवकाश पर हैं, लेकिन उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर रखा है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को कमिश्नर राजन शुक्ला के औचक निरीक्षण में सामने आया है। वह शुक्रवार को अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने गए थे। कई चिकित्सकों के अनुपस्थिति रहने पर उन्होंने स्पष्टीकरण पूछा है। हालांकि उन्हें डेंगू वार्ड तो खाली मिला तो इस पर उन्होंने कारण भी पूछा। बताया गया कि मरीज भर्ती थे लेकिन उन्हें छुट्टी दे दी गई है लेकिन कमिश्नर ने इस पर सवाल खड़े किए। कहा कि जिले में डेंगू फैला हुआ है और यहां मरीज नहीं भर्ती हैं। उन्होंने अपर निदेशक को जांच के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका को देखते हुए उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों का विवरण न होने पर सीएमएस को फटकार लगाई। साथ ही सीएमएस से देर से आने का कारण पूछा।  चेतावनी दी कि ऐसा दुबारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की जानकारी ली। इस दौरान दवा काउंटर पर महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगाकर दवा का वितरण कराने को कहा। उन्होंने डीपीआरओ और सीएमओ को शहर में साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया।  
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
इलाहाबाद। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए डेंगू के मरीजों के लिए बेहतर इंतजाम करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कहा कि गरीब मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए जाएं। मोबाइल टीम भेजकर दवाओं के वितरण किए जाने की बात कही। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन डिप्टी सीएमओ को सौंपा। प्रदर्शन में तारिक सईद अज्जू, मुकुंद तिवारी, महेश त्रिपाठी, कंदर्प नारायण मिश्रा, हरदेव सिंह, इमरान वदूद, मुख्तार कुरैशी, वीरेंद्र सोनकर, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें