फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से गड्ढे में पलटा पिकअप, तीन किसानों की मौत, 11 गंभीर

विज्ञापन
भीरपुर के देवरी कला गांव के सामने डंपर की टक्कर से पलटा पिकअप, सामने खड़ा डंपर, घायल को अस्पताल ले ? - फोटो : NAINI
विज्ञापन
11 गंभीर रूप से जख्मी, विंध्याचल से फूल लादकर नैनी फूलमंडी आ रहे थे 14 किसान
विज्ञापन

भीरपुर के देवरी कला गांव के सामने हुआ हादसा, घरों में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले सभी विंध्याचल के रहने वाले
करछना/भीरपुर (प्रयागराज)। करछना के देवरी कला गांव के पास मंगलवार की सुबह प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगने से पिकअप गाड़ी गड्ढे में पलट गई। हादसे में गाड़ी पर सवार तीन किसानों की मौत हो गई जबकि, चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान विंध्याचल से फूल लादकर नैनी स्थित फूल मंडी जा रहे थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छह किसानों को शहर भेज दिया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा उड़ गया।
मिर्जापुर के विंध्याचल के बिजौर गांव से एक मालवाहक पिकअप गाड़ी मंगलवार भोर में फूल लादकर प्रयागराज के नैनी फूलमंडी के लिए चली थी। उस पिकअप में चालक समेत 14 किसान सवार थे। गाड़ी करछना के देवरी कला गांव के सामने पहुंची थी, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने गलत साइड जाकर पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की गति इतनी ज्यादा थी कि टक्कर पिकअप के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी सड़क के बगल स्थित गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किसान श्यामनाथ (48) निवासी सिकरा कला, संजय कुमार उर्फ रमाकांत (35) निवासी नकटा तथा जटाशंकर (51) निवासी जोंधीपुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी विंध्याचल के अलग अलग गांवों के रहने वाले थे।
विज्ञापन

उनके अलावा सदानंद मौर्या, रामेश्वर प्रसाद, बलवंत उर्फ ओझा, गुड्डू मौर्र्या, ओम प्रकाश व अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य पंाच लोगों को मामूली चोटें आईं थीं। गंभीर रूप से घायल सभी छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। पता चलने पर परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। उस समय तक घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। बाद में सभी अस्पताल पहुंचे।
डंपर चालक की झपकी बनी तीन किसानों की काल
-मिर्जापुर की तरफ जा रहा डंपर गलत साइड में जाकर पिकअप में मारी टक्कर
नैनी (संवाद)। मिर्जापुर के विंध्याचल इलाके के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में विभिन्न प्रकार के फूलों की खेती होती है। जिसमें गेंदा प्रमुख है। यहां के किसान प्रतिदिन नैनी फूलमंडी व वाराणसी में अपना-अपना फूल बेचने जाते हैं। मंगलवार को भोर में भी भाड़े पर मालवाहक पिकअप करके 13 किसान अपना-अपना फूल लादकर नैनी आ रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त पिकअप चालक अपने बाईं ओर गाड़ी चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर चालक ने दाईँ ओर जाकर पिकअप को सामने से टक्कर मारा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐसा लग रहा था जैसे डंपर चालक को झपकी आ गई जो तीन किसानों का काल बन गई। हादसे के बाद डंपर के चालक एवं खलासी दोनों मौके से भाग निकले। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहत एवं बचाव कार्य में लग गए। पिकअप चालक अरुण कुमार बिंद निवासी सिकरा कला, विंध्याचल, जौनपुर को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

पति के मौत की खबर सुन बेहोश होकर गिर पड़ी मनोरमा
नैनी(संवाद)। मंगलवार को भोर में जो हादसा हुआ, उसमें सभी फूलों की खेती करने वाले किसान सवार थे। मृतकों में संजय कुमार की पत्नी मनोरमा देवी को जब उसके मौत की खबर पता चली तो वह घर पर ही बेहोश हो गई। उसके परिचित पप्पू ने चीरघर में बताया कि संजय कुमार के चार बेटियां ही हैं। वह इकलौता कमाने वाला था, जो फूलों की खेती के जरिए ही आजीविका चलाता था। श्यामनाथ भी फूलों की ही खेती करता था। उसकी पत्नी का नाम मतावी देवी है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। जटाशंकर की पत्नी पत्ती देवी है और उसके दो पुत्री एवं एक पुत्र है। हादसे की खबर जब उनके घर पहुंची तो जो जिस हालत में था, उसी हालत में बदहवास हालत में भागते हुए मौके पर पहुंचा।

प्रयागराज भीरपुर के देवरी कला गांव के सामने डंपर की टक्कर से पलटा पिकअप, सामने खड़ा डंपर, घायल को अ- फोटो : NAINI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें