फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : धूमनगंज में बेटी की सगाई से तीन दिन पहले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 28 Mar 2026 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर में ऑटाे की टक्कर से कार मैकेनिक शाहिद अंसारी (50) की दर्दनाक मौत हो गई। तीन दिन बाद उनकी बेटी की सगाई है। धूमनगंज थाना पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर में ऑटाे की टक्कर से कार मैकेनिक शाहिद अंसारी (50) की दर्दनाक मौत हो गई। तीन दिन बाद उनकी बेटी की सगाई है। धूमनगंज थाना पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले शाहिद अंसारी अपनी पत्नी शाहजहां और तीन बेटी साजिया, रुकसार और आयशा के साथ रहते थे। वह धूमनगंज स्थित एक शोरूम में कार मैकेनिक थे। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से छुट्टी के बाद स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचते ही उन्हें एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वहीं घटना के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मोबाइल फोन की मदद से शाहिद अंसारी के घर के लोगों को घटना की सूचना देकर उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया। शनिवार पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

मौके पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ऑटो के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुट गई है। वहीं, धूमनगंज थाना प्रभारी धनजंय पांडेय ने बताया कि जल्द ही ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर में पसरा मातम

शाहिद अंसारी के भतीजे रुस्तम अंसारी ने बताया कि चचेरी बहन की शादी की बात चल रही है। ईद की वजह से मामला कुछ दिनों के टल गया था। लेकिन अगले तीन दिन बाद सगाई की तारीख तय की गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें