दूसरी ओर, 20 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा के लिए प्रयोग की जा रही ओएमआर शीट संबंधित कंप्यूटर फर्मों तक पहुंचाने का कार्य तीन चरणों में चार मार्च से शुरू कराया चुका है, जो 18 मार्च को पूरा हो जाएगा। एक तरफ केंद्रों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा तो इसके साथ ही ओएमआर शीट का मूल्यांकन भी जारी रहेगा, ताकि परीक्षाफल समय से तैयार किया जा सके।
प्रथम चरण में 24 फरवरी से तीन मार्च तक की परीक्षाओं की ओएमआर शीट छह मार्च को कंप्यूटर फर्मों उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं, दूसरे चरण में चार से नौ मार्च तक की परीक्षाओं की ओएमआर शीट 12 मार्च को कंप्यूटर फर्मों तक पहुंचाई जा चुकी है और तीसरे चरण में 10 से 12 मार्च तक की परीक्षाओं की ओएमआर शीट 18 मार्च को कंप्यूटर फर्मों को प्राप्त करा दी जाएगी।
सचिव भगवती सिंह ने बताया कि दो अप्रैल तक सभी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लेने का लक्ष्य है। इस दौरान तकरीबन तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट तैयार करने में लगभग एक माह का वक्त लगेगा। गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।