फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्नान करने गए तीन दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत, बिना बताए कल रात से ही थे लापता

Sat, 06 Sep 2025 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली रसूलपुर में शनिवार  को सुबह गंगा में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की खोजबीन में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है। तीनों दोस्त कल रात से ही घर से निकले थे।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली रसूलपुर में शनिवार को सुबह गंगा में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की खोजबीन में जुट गई। बताया जाता है कि नहाते समय तीनो बच्चे गंगा की तेज धारा में बह गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों की लाश एनडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम और जल पुलिस के सहयोग से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। काफी देर बीत जाने के बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए हैं। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान दो बच्चों का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक बच्चों की पहचान धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी शौर्य, नमन और मनीष के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच है। तीनों आपस में दोस्त थे और कल शाम से ही घर से निकले थे। रात भर घर नहीं पहुंचे। आज खोजते हुए परिजन घाट पर पहुंचे तो इनका कपड़ा पड़ा हुआ था। इसके बाद डूबने की आशंका जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें