पूरामुफ्ती के बमरौली उपरहार न्यू कॉलोनी में रविवार शाम थार सवार तीन भाइयों पर बमबाजी और हवाई फायरिंग की गई। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पूरामुफ्ती के बमरौली उपरहार न्यू कॉलोनी में रविवार शाम थार सवार तीन भाइयों पर बमबाजी और हवाई फायरिंग की गई। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असरौली गांव निवासी मसरूर अपने भाई सोनू और मसूद के साथ शाम करीब सात बजे थार से बगीचे की ओर गए थे। आरोप है कि तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर बम से हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की और फरार हो गए। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इनमें से पांच आरोपियों के नाम भी बताए गए जबकि दो हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में हमलावर और पीड़ित पक्ष के बीच पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की भी बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।