तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली सत्ती चौराहे पर रविवार दोपहर कुशहरा गांव निवासी श्याम बहादुर पटेल जरूरी काम से घर से निकले थे। जैसे ही वह चौराहे के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्याम बहादुर पटेल सहित तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।