मोहम्मदपुर निवासी हरिनंदन सिंह ने आरोपियों पर पत्नी व बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीते 22 मार्च की दोपहर उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर थी। तभी आरोपी और लाठी-डंडा व दरांती से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित की पत्नी तथा बेटा अमृतांशु घायल हो गए। घायल मां- बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने बृजनंदन, रघुनंदन, सुधीर, संदीप तथा वीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।