ई-रिक्शा चुराने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चक घनश्यामदास निवासी राहिल उर्फ साहिल, तवरेज अहमद और असरावल कला मखदुमपुर निवासी सुहैल अहमद को गिरफ्तार किया है। इरादतगंज हवाई पट्टी गांव चौखटा के पास से तीनों को ई-रिक्शे के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने बताया, 19 जुलाई की रात करमा बाजार निवासी मो. नसीम का ई-रिक्शा घर के सामने से आरोपियों ने चुराया था। तीनों को जेल भेज दिया गया।