बाढ़ के पानी से घिरे मझियारी तरहार गांव में नाव से नदी पार कर गांव तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है ।रविवार देर शाम लालापुर थाना के प्रभारी अजय कुमार मिश्र नदी पार कर साइकिल से गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। साइकिल से गांव पहुंचे दरोगा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।