फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सिपाही बनकर गुंडा टैक्स मांगने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अतरसुइया पुलिस ने सोमवार को क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर गुंडा टैक्स मांगने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने दिसंबर महीने में पांच लाख वसूल किए थे। अब फिर गुंडा टैक्स मांग रहे थे। सूचना दी गई तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 पश्चिम बंगाल की विश्वास ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी ने शहर के कई लोगों से पैसा इन्वेस्ट कराया था। बाद में कंपनी मालिक के खिलाफ बाराबंकी में रिपोर्ट दर्ज हुई और उसे जेल भेज दिया गया। तय हुआ था कि निवेशकों के पैसे वापस लौटाए जाएंगे। अतरसुइया के रविभूषण सक्सेना और प्रवीण श्रीवास्तव भी कंपनी के एजेंट थे। प्रवीण ने अपने साथियों दीपक और नीतेश को क्राइम ब्रांच का सिपाही बनाकर रवि से दिसंबर में पांच लाख रुपये वसूल किए गए थे। अब उनसे फिर से गुंडा टैक्स मांगा जा रहा था।

रवि भूषण ने थाने पर शिकायत की। इंस्पेक्टर अतरसुइया ने बताया कि सोमवार को प्रवीण श्रीवास्तव निवासी एडीए झूंसी, दीपक यादव निवासी पंजाबी कालोनी मीरापुर और नीतेश श्रीवास्तव निवासी राजरूपपुर को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नीतेश और दीपक क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर रविभूषण के पास जाते थे और धमकाते थे कि उसके खिलाफ शिकायत आई है। पैसा नहीं दिया तो उसे भी जेल में डाल दिया जाएगा। दिसंबर महीने में रविभूषण ने डर के मारे पांच लाख दे दिए थे लेकिन जब दोबारा उनसे पैसे मांगे जाने लगे तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें