फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री में शामिल हुए थे सवा तीन लाख अभ्यर्थी, प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया पर ही संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीसीएस-2021 की जिस प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त किया है, उसमें प्रदेश भर से तकरीबन सवा तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित किया जा चुका है और इंटरव्यू भी आखिरी दौर में है, लेकिन अब पूरी भर्ती प्रक्रिया पर ही संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

पीसीएस के 678 पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश भर से 691173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और 24 अक्तूबर 2021 को प्रदेश के 31 जिलों में हुई प्रारंभिक परीक्षा में 321063 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने एक एक दिसंबर 2021 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 7688 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
आयोग ने रिकार्ड समय में पीसीएस-2021 एवं एसीएफ/आरएफओ-2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था।
इसके बाद आयोग ने इस वर्ष 23 से 27 मार्च तक पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा आयोजित की और 1285 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया। यह परीक्षा 23 से 27 मार्च तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

पीसीएस के 678 में से 55 पदों पर चयन लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर होना है, जबकि बाकी 623 पदों पर इंटरव्यू के आधार पर चयन होना है। इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 जुलाई को शुरू हुई थी और पांच अगस्त को पूरी होनी है। इंटरव्यू में शामिल हो चुके या शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी अब असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि पूरी भर्ती प्रक्रिया पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें