फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद भवन उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

Fri, 26 Apr 2013 01:49 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी फोन कॉल कर सनसनी फैलाने वालों ने गुरुवार को आनंद भवन को उड़ाने का एसएमएस भेजकर हड़कम्प मचा दिया।
विज्ञापन


ढाई बजे के करीब एक अफसर के मोबाइल पर एसएमएस भेजा गया कि आनंद भवन में विस्फोटक पहुंच गया है।

एसएमएस से पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमें जांच को पहुंच गईं।

आनंद भवन का एक-एक कोना छाना गया। आला अफसर भी जांच और पूछताछ में जुट गए। आनंद भवन के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ होने लगी। संदिग्ध लगने वाले कुछ लोगों को पकड़ पूछताछ भी की गई।

लेकिन दो घंटे की जद्दोजहद के बाद भी वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो मेजा का पता चला।

ऐतिहासिक आनंद भवन का मामला था इसलिए उसे बहुत गंभीरता से लिया गया। शासन से भी अधिकारियों के फोन पहुंचे।

हालांकि जांच के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस अधिकारियों ने इसे रुटीन चेकिंग कह पल्ला झाड़ लिया। अधिकारियों ने यह कह झेंप मिटाई कि दोपहर में एकाएक चेकिंग से कुछ लोगों ने अफवाह उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता आंदोलन के अहम केंद्र के तौर पर दुनिया भर में प्रसिद्ध इलाहाबाद के ऐतिहासिक आनंद भवन को लेकर पहले भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। गुरुवार की दोपहर तो दो लाइन के एसएमएस ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए।

आनंद भवन में जांच कराई गई है लेकिन इसे रुटीन ही मानना चाहिए। अगर धमाके से संबंधित कोई एसएमएस आया है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं।
- मोहित अग्रवाल, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें