जज को फोन कर धमकी, अभद्रता
प्रयागराज। हाईकोर्ट के एक जज को फोन कर धमकी दी गई। उनसे अभद्रता भी की गई। सिविल लाइंस थाने में बुधवार को रजिस्ट्रार प्रोटोकाल एके श्रीवास्तव ने तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। काल डीटेल्स निकलवाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।