फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खुद को अतीक बताकर फोन पर धमकाया था, बात मान लो वरना जमीन पर खुद जाएगी कब्र

Mon, 15 May 2023 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज में अतीक अहमद का नाम लेकर आठ लोगों ने सरकारी जमीन का बैनामा कर 12 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं 2022 में फोन पर एक व्यक्ति से बात कराई गई थी जिसने खुद को अतीक बताकर धमकाया।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में अतीक अहमद का नाम लेकर आठ लोगों ने सरकारी जमीन का बैनामा कर 12 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं 2022 में फोन पर एक व्यक्ति से बात कराई गई थी जिसने खुद को अतीक बताकर धमकाया। कहा कि बात न मानने पर उसी जमीन पर उसकी कब्र खोद दी जाएगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐनुद्दीनपुर निवासी विकास बख्शी अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता दिनेश्वर प्रसाद ने अपने जीवित रहते करछना में तैनात लेखपाल कैलाश किशोर मिश्रा के माध्यम से कालिंदीपुरम में 12 लाख में एक जमीन खरीदी। 2017 में फरमूद आलम ने लेखपाल व अन्य की मौजूदगी में रजिस्ट्री भी कर दी। 2018 में पिता की मौत के बाद भुक्तभोगी ने जमीन पर मकान बनवा दिया। 2022 में पीडीए ने यह कहकर मकान ध्वस्त कर दिया कि प्राधिकरण की है। जब उसने लेखपाल व अन्य से बात करने की कोशिश की तो उसे टरकाया गया।

एक दिन सूबेदारगंज स्टेशन के पास बुलाकर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल लगाकर फोन थमाया गया। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को अतीक अहमद बताकर धमकाया था। कहा कि बात नहीं मानने पर उसी जमीन पर उसकी कब्र खोद दी जाएगी। धूमनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर लेखपाल के साथ ही श्यामा देवी, अयोध्या प्रसाद, गुलशन, फरमूद आलम, असीम हलदर, अमर सिंह व जयप्रकाश मिश्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें