परिषदीय कंपोजिट विद्यालय बाबूगंज में चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर और छात्रों के भोजन के लिए रखे थाली-गिलास सहित अन्य सामग्री चोरी कर दी। घटना से प्रधानाध्यापिका और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस की ठोस कार्रवाई नहीं होने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रधानाध्यापिका अनिता सिंह ने ग्राम प्रधान और पुलिस को घटना की सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।