बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर उर्फ यासीनपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। ससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग बुझाने में युवक के दोनों हाथ झुलस गए।
गांव के लल्लू राम बिंद झोपड़ी बनाकर निवास करता है। बुधवार देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजन और उसका पुत्र रवि शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान रवि के दोनों हाथ झुलस गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।