फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग, मेडिकल की तैयारी वालों को अब ऑनलाइन का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट सहित दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं के लिए चालू शैक्षिक सत्र अच्छा नहीं रहा। परीक्षार्थियों का मानना है कि पूरे साल किसी न किसी कारण कोचिंग में छुट्टी होने से तैयारी का पूरा अवसर नहीं मिला। अब इंजीनियरिंग की मुख्य प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस (दो से तीन अप्रैल) और संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (तीन मई) के ठीक पहले कोरोना का खतरा फैल जाने के बाद परीक्षार्थियों की परेशानी और बढ़ गई है। परीक्षार्थियों के पास अब कोर्स रिवीजन के लिए कोचिंग संस्थानों की ओर से चलाई जा रही ऑनलाइन कक्षाएं और यू-ट्यूब सहित दूसरे चैनल, एप पर उपलब्ध सामग्री से मदद मिल रही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से छात्रों की कोचिंग वाले कर रहे मदद
शहर में इंजीनियरिंग के छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह का कहना है कि उनकी ओर से विषयवार ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तैयार की गई है, इसके जरिए छात्रों को वह कोचिंग बंद होने के बाद भी लगातार संपर्क करके तैयारी करने के टिप्स दे रहे हैं। सीपी शर्मा क्लासेस के डॉ. सीपी शर्मा भी तैयारी करने वाले छात्रों को ऑनलाइन तैयारी का टिप्स दे रहे हैं। बच्चों के व्हाट्सएप नंबर और उनके मेल पर स्टडी मैटेरियल भेजकर तैयारी को प्रेरित किया जा रहा है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले एपेक्स इंस्टीट्यूट के एमके गुप्ता का कहना है कि उनके संस्थान की ओर से छात्रों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। कोचिंग बंद होने से अंतिम समय में रिवीजन नहीं कराया जा सका परंतु उनके सभी साथी शिक्षक लगातार फोन और व्हाट्सएप पर छात्रों के लिए उपलब्ध है, वह उनकी हर समस्या का निराकरण कर रहे हैं।
चालू शैक्षिक सत्र में लगातार छुट्टी के चलते बढ़ी परेशानी
छात्रों का कहना है कि इस वर्ष जुलाई-अगस्त से नए शैक्षिक सत्र में कोचिंग अथवा शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के बाद से लगातार किसी न किसी प्रकार की बाधा आती रही। शहर के कोचिंग एवं शिक्षण संस्थानों में कभी बाढ़ के नाम पर महीनों छुट्टी रही तो कभी रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के फैसले को लेकर कई दिन तक अवकाश रहा। इसके बाद सीएए, एनआरसी, कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर कोचिंग संस्थान लंबे समय तक बंद रहे। इस कारण से कोचिंग संस्थानों में कहने को तो कोर्स पूरा हो गया परंतु प्रश्नपत्र को रिवीजन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें