फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा पर संकट के बादल, तैयारियों के संबंध में होने वाली बैठक टली

Sat, 17 Jul 2021 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कांवर यात्रा के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अफसर इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रहे लेकिन माना जा रहा है कि  यात्रा स्थगित कर दी जाएगी या इसका स्वरूप बदल सकता है। इसे लेकर शासन के आदेश का इंतजार है
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवर यात्रा के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अफसर इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रहे लेकिन माना जा रहा है कि  यात्रा स्थगित कर दी जाएगी या इसका स्वरूप बदल सकता है। इसे लेकर शासन के आदेश का इंतजार है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते दो वर्षों से कांवर यात्रा पर रोक लगी हुई है। इस वर्ष संभावना जताई जा रही थी की यात्रा कुछ गाइडलाइन के साथ निकालने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को कांवड़ यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक फिलहाल टाल दी गई है। माना जा रहा है कि इस संबंध में शासन की ओर से कुछ स्पष्ट दिशा निर्देश मिलने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। माना जा रहा है कि कोरोना के तीसरी लहर के आने की संभावना के मद्देनजर कांवड़ यात्रा पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पा रहा है।

 
विज्ञापन

prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj
घर के पास स्थित शिवालयों में करें जलाभिषेक : नरेंद्र गिरी
कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अखाड़ा परिषद ने इस बार कांवड़ यात्रा निकालने वाले शिवभक्तों से अपील की है। कहा है कि शिव भक्तों ने जैसे पिछले साल कांवड़ यात्रा नहीं निकाली थी, उसी तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा न निकालें। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में जारी की गई अपील का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए जन सामान्य, कावंड़ यात्रियों और शिव भक्तों से अपील है कि वह कांवड़ यात्रा न निकालें। शिव भक्त अपने नजदीकी शिवालयों एवं अपने घरों में पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर जलाभिषेक करें। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा थी कि परंपरा के तौर पर कांवड़ यात्रा निकाली जाए।

इसके लिए उन्होंने अपने स्तर पर तैयारी कर ली थी और जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए थे। लेकिन, कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए शिवभक्त कांवड़ यात्रा न निकालें और अपने घर के पास स्थित शिवालयों और घर में शिव लिंग स्थापित कर जलाभिषेक करें। इससे संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें