फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नहीं होंगी हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टियां

Sun, 03 May 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट में इस बार जून की छुट्टियां नहीं होंगी। लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक अदालतों के बंद रहने के कारण जून में भी काम होगा। वैसे आम परिस्थितियों में हाईकोर्ट में जून में ग्रीष्मावकाश रहता है। लाकडाउन बढ़ने के कारण प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। हाईकोर्ट में भी न्यायिक कार्य निलंबित रहेगा, केवल अतिआवश्यक मामले सुने जाएंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में  22 से 26 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। जिला अदालतों में जारी कैलेंडर प्रभावी रहेगा। इनमेें हर वर्ष की तरह ग्रीष्म अवकाश रहेगा। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर की अध्यक्षता में हुईं प्रशासनिक न्यायमूर्तियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया है कि संयुक्त निबंधक (न्यायिक) कंप्यूटर सीआईटी भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था करें, ताकि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सके।

हाईकोर्ट ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लाकडाउन में अतिआवश्यक मुकदमों के दाखिले व सुनवाई की प्रार्थना देने में सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन कर प्रक्रिया की जानकारी ली जा सकती है। इलाहाबाद के लिए 14600 एवं लखनऊ पीठ के लिए 14601 हेल्पलाइन नंबर हैं। इन पर कार्य दिवस मे 10 से 4 बजे तक जानकारी ली जा सकेगी। इसके जरिए दाखिल अर्जी की सुनवाई की स्थिति की भी जानकारी मिल सकेगी। इस आशय की अधिसूचना संयुक्त निबंधक (न्यायिक) कंप्यूटर ने जारी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें