फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर : इस बार हाईकोर्ट और जिला अदालतों में दस मई से ग्रीष्मावकाश

Fri, 07 May 2021 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर हाईकोर्ट ने लिया छुट्टियां एक माह पहले करने का निर्णय
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोविड संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट और जिला अदालतों में समय से पहले ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। हर वर्ष के एक से तीस जून तक होने वाले ग्रीष्माकाश को अब 10 मई से चार जून तक कर दिया गया है। यह ग्रीष्माकाश इलाहाबाद हाईकोर्ट, इसकी लखनऊ बेंच व प्रदेश के सभी अधीनस्थ अदालतों में लागू किया गया है।

विज्ञापन


संक्रमण के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच व अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों की सिर्फ वर्चुअल सुनवाई ही हो पा रही है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव से मांग की थी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रीष्माकाश को प्रीपोन (समय पूर्व) कर दिया जाए। पहले एक से 30 जून तक  ग्रीष्मावकाश रहता था ।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश  संजय यादव के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने आज इस आशय का आदेश जारी किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का संशोधित कैलेंडर अब इस आधार पर तैयार  किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें