फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार घर बैठे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे छात्र

Mon, 21 Sep 2020 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इस बार प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने की तैयारी है। कोविड-19 के मद्देनजर प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट में चयनित होने वाले अभ्यर्थी घर बैठे प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रवेश भवन नहीं आना होगा। इविवि की प्रवेश परीक्षाएं 26 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा 26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक 11 शहरों के 104 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कराई जाएगी, लेकिन प्रोफेशन पाठ्यक्रमों और पीजीएटी-2 की परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी। शुरुआत में स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इविवि प्रशासन की योजना है कि प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन के दौरान ही स्नातक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाए और अक्तूबर के पहले सप्ताह से ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन होने पर अन्य जिलों या प्रयागराज में रहने वाले छात्रों को प्रवेश भवन नहीं जाना होगा। मेरिट में चयनित होने वाले छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन फीस जमा करेंगे और ऑनलाइन प्रवेश भी ले सकेंगे। इविवि प्रशासन की तैयारी है कि छह सितंबर से स्नातक में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इसके बाद जैसे-जैसे अन्य पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी होग, उसी क्रम में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

पीजी अंतिम सेमेमस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जल्द

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों की परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इविवि प्रशासन यूजीसी नेट का टाइम टेबल जारी होने का इंतजार कर रहा था। अब टाइम टेबल जारी हो गया है और इसी के अनुरूप पीजी अंतिम सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पहले 16 से 25 सितंबर तक यूजीसी नेट का आयोजन होना था, लेकिन कोविड-19 के कारण टाइम टेबल में संशोधन कर दिया गया और परीक्षा कार्यक्रम का विस्तार कर दिया गया। यूजीसी नेट का आयोजन अब 24 सितंबर से पांच नवंबर तक किया जाएगा। यूजीसी नेट में पीजी अंतिम सेमेस्टर के छात्र बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

यही वजह थी कि इविवि प्रशासन यूजीसी नेट का कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहा था, ताकि दोनों परीक्षाओं की तिथियां आपस में न टकराएं। पूर्व में इविवि प्रशासन ने 26 सितंबर से छह अक्तूबर तक पीजी अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की तैयारी की थी, लेकिन अब प्रस्तावित कार्यक्रम में संशोधन करना होगा। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह का कहना है कि यूजीसी नेट के टाइम टेबल का इंतजार किया जा रहा था। पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम मंगलवार या बुधवार को जारी कर दिया जाएगा।

इविवि में विधि की ऑनलाइन परीक्षाएं पूरी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में विधि अंतिम सेमेस्टर और होमसाइंस अंतिम वर्ष की परीक्षाएं समाप्त हो गई्र हैं। हालांकि परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं की पीडीएफ ऑनलाइन अपलोए किए जाने की समस्या बरकरार है। सोमवार को स्नातक अंतिम वर्ष हिंदी, उर्दू एवं मानव विज्ञान और एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा थी। इसी के साथ एलएलबी की परीक्षा पूरी हो गई, जबकि बीएएलएलबी अंतिम सेमेस्टर और स्नातक अंतिम वर्ष होमसाइंस की परीक्षा ही समाप्त हो चुकी है।

सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा के दौरान एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका के सिर्फ एक पेज की पीडीएफ ही अपलोड की। बाद मे उसे अपनी गलती का एहसास तो उसने परीक्षा नियंत्रक से बात की। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि उसे द्वितीय परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान 20 छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय आकर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की हॉर्डकॉपी जमा की। छात्रों का कहना था कि उनकी कॉपियां ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पा रहीं थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें