फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ में इस बार स्पेशल ट्रेन के रूप में मेमू भी चलेगी, कानपुर, दिल्ली से लाए जाएंगे रेक

Tue, 09 Jul 2024 06:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन पर खाली ट्रेनों के रेक खड़ा करने का स्थान सीमित है। इस वजह से मेमू व स्पेशल ट्रेनों के खाली रेक करछना, भीरपुर, मेजा रोड, मांडा रोड, बमरौली, मनौरी, भरवारी, सिराथू, मनोहरगंज, सैयद सरांवा आदि छोटे स्टेशनों की लूप लाइन में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने महाकुंभ के मौके पर रिकॉर्ड 1200 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। कोशिश है कि प्रमुख स्नान पर्व के मौके पर स्पेशल ट्रेन के रूप में मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टी यूनिट) का ज्यादा से ज्यादा संचालन हो। आयोजन से पहले दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर आदि से दो दर्जन से ज्यादा इसके रेक यहां मंगवा लिए जाएंगे।

प्रयागराज जंक्शन पर खाली ट्रेनों के रेक खड़ा करने का स्थान सीमित है। इस वजह से मेमू व स्पेशल ट्रेनों के खाली रेक करछना, भीरपुर, मेजा रोड, मांडा रोड, बमरौली, मनौरी, भरवारी, सिराथू, मनोहरगंज, सैयद सरांवा आदि छोटे स्टेशनों की लूप लाइन में खड़े किए जाएंगे। अमूमन मेमू में आठ कोच ही होते हैं, लेकिन महाकुंभ के मौके पर अधिकांश मेमू 16 कोच वाली ही रहेंगी।

विज्ञापन


पिछले कुंभ 2019 के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे ने कुल 800 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। इस बार महाकुंभ मेले में कुंभ की तुलना में ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है। इसी वजह से रेलवे ने 1200 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। इसके अलावा रिजर्व ट्रेनों का इंतजाम किया जाएगा। ताकि, अगर भीड़ बढ़ती है तो रिजर्व ट्रेन का संचालन किया जा सके। महाकुंभ के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन से किया जाएगा।

विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन से ज्यादा स्पीड में चलती है मेमू

मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टी यूनिट (मेमू) बिजली से चलने वाली मेन लाइन ट्रेन है। ज्यादातर एक शहर को दूसरे से जोड़ने का काम ही मेमू करती है। मुंबई में जो लोकल ट्रेन कही जाती है, वह मेमू ट्रेन ही है। इसकी रफ्तार की बात करें तो यह पैसेंजर ट्रेन से ज्यादा स्पीड में चलती है। कुछ ही सेकंड में यह 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वर्तमान में प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से कानपुर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच मेमू का संचालन हो रहा है। इसके अलावा प्रयागराज रामबाग से मऊ के लिए भी मेमू चल रही है।

महाकुंभ के दौरान जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी हैं, उसमें मेमू भी शामिल है। प्रमुख रूटों पर इसे स्पेशल के रूप में चलाने की योजना है।

-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

महाकुंभ पर इन स्टेशनों से हो सकता है मेमू का संचालन

स्टेशन का नाम -                                     रूट

प्रयागराज जंक्शन - कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय

नैनी-प्रयागराज छिवकी - मानिकपुर, सतना रूट एवं झांसी

सूबेदारगंज स्टेशन - कानपुर

प्रयागराज रामबाग-वाराणसी, मऊ व गोरखपुर रूट

झूंसी स्टेशन- वाराणसी, गोरखपुर रूट

प्रयाग जंक्शन - लखनऊ, अयोध्या रूट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें