फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इस बार होलिका जलाने में गोबर के उपलों का होगा उपयोग, एक लाख उपले बनकर तैयार

Sun, 22 Feb 2026 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वायु प्रदूषण संरक्षण को लेकर नगर निगम की तरफ से पहली बार होलिका दहन में गोबर के उपलों का उपयोग करने की तैयारी है। उपले के वितरण की शुरुआत कीडगंज में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के क्षेत्र से होगी।
विज्ञापन
होलिका दहन। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु प्रदूषण संरक्षण को लेकर नगर निगम की तरफ से पहली बार होलिका दहन में गोबर के उपलों का उपयोग करने की तैयारी है। उपले के वितरण की शुरुआत कीडगंज में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के क्षेत्र से होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम के तहत आने वाले सभी जोनों के वार्डाें में गोबर के उपले रखे जाएंगे। नगर निगम के पशुधन विभाग ने लगभग 20 दिनों में एक लाख से अधिक गोबर के उपले तैयार किए हैं। जिसके लिए शंकरगढ़, गोहरी, रसूलपुर व मरियाडीह की गोशाला से गोबर लिए गए हैं। वहीं, अभी पांच हजार उपले और तैयार करने की तैयारी है। ऐसे में तैयारी है कि सभी वार्डों के जोनों में होलिका में उपले रखने के लिए वितरित किए जाएंगे। 

होलिका दहन में गोबर के उपलों (कंडों) का उपयोग मुख्य रूप से धार्मिक पवित्रता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाता है। गाय के गोबर को अत्यंत पवित्र मानकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए जलाया जाता है। यह वैज्ञानिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल गुण रखता है और सर्दी-गर्मी के संधिकाल में रोगाणुओं को नष्ट करता है।
विज्ञापन


पहली बार होलिका में गोबर के उपलों को शामिल करने की तैयारी है। जिसके लिए 20 दिनों से उपलों को तैयार किया जा रहा है। महापौर के क्षेत्र से उपलों को होलिका के लिए वितरित करने का शुभारंभ किया जाएगा। - डॉ. बिजय अमृत राज, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें