फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों की तनख्वाह में इस बार 13 माह का एरियर

Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद। रोडवेज कर्मियों की बल्ले-बल्ले है। इस माह उनकी तनख्वाह में महंगाई भत्ते का छह प्रतिशत एरियर जुड़कर आएगा। रोडवेज प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को कुल 13 माह का एरियर दिया जा रहा है। यानी की हर एक रोडवेज कर्मी को इस बार सेलरी में 10 से 16 हजार रुपये ज्यादा मिलेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को महंगाई भत्ते के छह प्रतिशत एरियर का भुगतान देने का निर्णय इसी वर्ष तय हुआ था। इसके तहत एक जनवरी 2015 से कर्मचारियों को एरियर दिया जाना था, लेकिन कर्मचारियों को फरवरी 2016 से ही एरियर दिया गया। तब कहा गया कि शीघ्र ही कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को एक जनवरी 2015 से एक जनवरी 2016 तक के कुल 13 माह के एरियर का भुगतान अब सितंबर माह की सेलरी में दिये जाने का निर्णय हुआ है। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद स्थित रोडवेज के आरएम कार्यालय में चेक बनाये जाने का काम दिन भर जारी रहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कर्मचारियों को एरियर का चेक दे दिया जाएगा। परिक्षेत्र के इलाहाबाद, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, बादशाहपुर में काम करने वाले तकरीबन दो हजार कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह और मंत्री शकील अहमद ने बताया कि एरियर मिलने से हर एक कर्मचारी को इस बार 10 से 16 हजार के बीच ज्यादा वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 26 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने जा रहा है। इसके लिए कुल 22.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें