फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीडीयू से प्रयागराज के बीच तीसरी लाइन ने पकड़ी रफ्तार, जीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) से प्रयागराज के बीच बिछ रही तीसरी लाइन के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। एक वर्ष में इसे पूरा होने की उम्मीद है। बुधवार को तीसरी लाइन के कार्य का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने जायजा लिया। जीएम ने संबंधित रेलखंड के उन स्टेशनाें का भी निरीक्षण किया, जो अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज से डीडीयू रेलखंड के बीच तीसरी लाइन का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा संबंधित रेलखंड के स्टेशनों पर भी आधारभूत संरचना से जुड़े कई कार्य चल रहे हैं। इसी का जायजा जीएम एनसीआर ने बुधवार को लिया। चोपन-चुनार रेल खंड के दोहरीकरण एवं डीडीयू-प्रयागराज के मध्य तीसरी लाइन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान जीएम ने मुख्यालय और मंडल के सभी संबंधित विभागों को भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करने की बात कही।
इस दौरान जीएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर और विंध्याचल स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। इन स्टेशनों पर विकसित की जा रही यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। जीएम ने डीडीयू-प्रयागराज रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल में एक विशेष निरीक्षण है। इसमें चलती ट्रेन से निरीक्षण कार की पिछली खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान प्रधान मुख्य इंजीनियर एससी जैन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण विपिन कुमार, डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी, एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें