सूबे में विकास कार्यों के क्रियान्यवयन को लेकर हुई रैंकिंग में इलाहाबाद मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग मेें गोरखपुर मंडल को नौवां स्थान मिला है।109 योजनाओं और कार्यों की कसौटी पर प्रदेश के सभी मंडलों की रैंकिंग हुई। मार्च माह की हुई इस रैंकिंग में सहारनपुर मंडल पहले और मेरठ दूसरे पायदान पर है। सपा मुखिया मुलायम सिंह का विधानसभा क्षेत्र आजमगढ़ मंडल सबसे अंतिम पायदान यानी 18वें नंबर पर रहा।
रैंकिंग के मामले में इलाहाबाद मंडल ने लंबी छलांग लगाई है। पिछले साल जुलाई तक इलाहाबाद 16वें नंबर पर था। उस वक्त विकास से जुड़े कार्यों की हालत काफी खराब थी और इलाहाबाद सहित मंडल के सभी जिलों में काम पिछड़ा हुआ था। लोहिया ग्राम, लोहिया आवास, इंदिरा आवास सहित मुख्यमंत्री की ओर से घोषित विकास की योजनाओं के तहत पिछले 11 महीनों में काम ने रफ्तार पकड़ी और मंडल 16वें पायदान से छलांग लगाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर आ गया।
ऐसे तय होती है श्रेणी
100 या उससे अधिक अंक पर - ए श्रेणी
80 से 100 अंक तक- बी श्रेणी
60 से 80 अंक तक- सी श्रेणी
60 से नीचे - डी श्रेणी
किस श्रेणी पर कितने अंक
ए श्रेणी - तीन अंक
बी श्रेणी- दो अंक
सी श्रेणी - 1 अंक
डी श्रेणी- शून्य