फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :ईसीसी में स्नातक प्रवेश के लिए तीसरा कटऑफ जारी, बायोटेक्नोलॉजी में सीटें फुल

Sat, 16 Aug 2025 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरा कटऑफ जारी कर दिया गया है। सीयूईटी यूजी में शामिल अभ्यर्थी 18 अगस्त रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरा कटऑफ जारी कर दिया गया है। सीयूईटी यूजी में शामिल अभ्यर्थी 18 अगस्त रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन

 

ईसीसी की प्रवेश प्रवेश समिति की और से प्रो. जस्टिन मसीह ने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी में सीटें भरने के कारण प्रवेश समाप्त हो चुका है लेकिन अन्य विषयों में अभी कुछ सीटें खाली हैं जिन पर इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीयूईटी के बाद गैर सीयूईटी वाले विद्यार्थियों को सीट बची रहने पर प्रवेश दिया जाएगा। बीए, बीएससी बायोलॉजी व मैथ्स, बीकॉम और बीसीए स्नातक पाठ्यक्रमों में कुछ ही सीटें बची हैं जिन पर इच्छुक विद्यार्थी जल्द से जल्द फॉर्म भर कर प्रवेश ले सकते हैं।
 

परास्नातक पाठ्यक्रमों में विज्ञान संकाय में गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और कला संकाय में राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, बीएड और लेबोरेटरी तकनीक में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.eccprayagraj.org पर उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा या व्यक्तिगत साक्षात्कार देना होगा जिसके माध्यम से इन विषयों में प्रवेश प्राप्त होगा।

विज्ञापन

 

सीएमपी में कल होने वाले प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
 

सीएमपी डिग्री कॉलेज में 18 अगस्त को होने वाले स्नातक प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया गया है। बीए में अनारक्षित का कटऑफ 250, ओबीसी का 200, एससी का 150, ईडब्ल्यूएस का 200, बीकॉम में अनारक्षित का 300, ओबीसी का 250, एससी का 200, ईडब्ल्यूएस का 250, बीएससी बायो में अनारक्षित का 350, ओबीसी का 300, एससी का 200, ईडब्ल्यूएस का 300, बीएससी मैथ्स में अनारक्षित का 350, ओबीसी का 300, एससी का 200, ईडब्ल्यूएस का 300, बीसीए में अनारक्षित का 330, एसटी का 50, बीसीए-एमसीए (डाटा साइंस) में अनारक्षित का 251, बीएएलएलबी में अनारक्षित का 490, एसटी का 150 अंक है। ब्यूरो

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें