फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
third accused of gang rape also arrested - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

शिवकुटी से ही पकड़ा गया, लॉज में हुई थी दरिंदगी
गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
प्रयागराज। लॉज में बंधक बनाकर 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे शिवकुटी से ही पकड़ा। उधर घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार किए गए अन्य दोनों आरोपी भी जेल भेज दिए गए।
पीड़िता धूमनगंज के बेगम बाजार की रहने वाली है और घटना 17 अक्तूबर को हुई थी। पुलिस ने उसे किराये का कमरा दिलाने के बहाने लॉज में ले जाने वाले आनंद पाल व एक अन्य आरोपी श्लोक पांडेय को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें जेल भेज दिया गया। उधर तीसरे आरोपी राजेश पाल की तलाश में रात भर दबिश जारी रही। उसका मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगवाया गया। जिसके बाद पता चला कि उसकी लोकेशन लखनऊ में है। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पहुंचकर परिजनों से भी पूछताछ की। छापेमारी में लगे प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज भाष्कर ने आखिरकार देर शाम मुखबिर की सूचना पर उसे भी शिवकुटी इलाके से ही दबोच लिया। बताया कि अन्य दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए तीसरे आरोपी को भी जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को भेजा जाएगा नारी निकेतन
उधर पीड़ित युवती को लेने अब तक उसके घर से कोई नहीं पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा। बताया कि परिवार में सिर्फ उसकी मां है। जिससे अब तक संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें