शनिवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मारे गए युवक की उम्र लगभग 26 बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा शर्माजीत कोल सहित घर के चार सदस्यों को थाने पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
मामले में थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार भारती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पांच लोगों को बैठाकर पूछताछ की जा रही है। सोनौरी मध्य प्रदेश तक हमारी पुलिस जांच पड़ताल के लिए पहुंच गई है किंतु अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।