फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चोरों ने गहने और डेढ़ लाख की नकदी की पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय जोधराय में चोरों ने सोमवार रात घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और करीब डेढ़ की नकदी पर हाथ साफ किया है। मंगलवार सुबह पुलिस, डाॅग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित महिला ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सराय जोधराय निवासी शिवकुमारी गुप्ता पत्नी स्व. राम लखन गुप्ता के तीन पुत्र हैं। तीनों बेटे मुंबई में रहते हैं। शिवकुमारी बहुओं के साथ गांव में ही रहती हैं। बताया गया कि शिवकुमारी की तीनों बहुएं अपने मायके में थी। घर पर केवल शिवकुमारी ही थी। वह भी सोमवार की शाम ताला बंद कर पड़ोस में अपने भाई शिवनाथ गुप्ता के यहां चली गई। मंगलवार को सुबह जब वह घर आईं तो सामान बिखरा था। इस दौरान तीनों बहुओं के गहने और डेढ़ लाख की नकदी समेत अन्य सामान गायब थे।
पीड़िता शिवकुमारी ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके पूर्व 24 जनवरी को मूल्हापुर नई बाजार निवासी सोमेश कुमार पांडेय के घर से भी चोरी हुई थी लेकिन आज तक चोरों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें