फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईकोर्ट की तीसरी मंजिल पर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीसरी मंजिल से चोरों ने शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कैंट थाना पुलिस ने हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल ने बताया कि एक जुलाई को सफाई कर्मी नियमित कार्य के लिए तीसरी मंजिल के कोर्ट रूम पर पहुंचे।
वहां देखा कि न्यायाधीशों के लिए बनाए गए कोर्ट रूम (विशेष रूप से 89, 90, 91, 92 व 93) के शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल के सामान (हैंडल स्लाइडिंग) समेत अन्य वस्तुएं गायब हैं। वहीं, कोर्ट नं-70 के दरवाजे की स्लाइडिंग टूटी हुई थी। सूचना मिलने पर उन्होंने वीडियो ग्राफी भी कराई। इसके बाद कैंट थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ दो जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई गई है। कैंट थाना पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। वहीं, थाना प्रभारी सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें