फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छत के रास्ते घुसे चोर, पांच लाख के जेवर ले उड़े

Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मिश्रा बांध के जारी बाजार में घर में घुसकर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
बुधवार रात जारी बाजार में चोर छत के रास्ते जवाहर इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले श्याम बाबू के घर में दाखिल हुए। परिवार कमरे में सोता रह गया और चोरों ने पीछे की अलमारी का लॉक खोलकर चोरी की। चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवर, दो मोबाइल और दो हजार रुपये नकद ले गए। यह वारदात जारी चौकी से महज 800 मीटर दूर हुई।
विज्ञापन

सुबह चोरी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार ने आसपास घरों में काम करने वाली कुछ महिलाओं पर संदेह जताया है। लिखित तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कि गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले छह माह में करीब 100 मीटर के दायरे में तीन चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें