फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 220 केवी रीवा उपकेंद्र के स्वीच यार्ड के बिजली का कंट्रोल केबल काट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र के स्वीच यार्ड के लिए जा रहे बिजली का कंट्रोल केबल चोर काट ले गए। इससे यमुनापार के साथ ही शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र में सिग्नल मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों को देखते ही चोर वहां से फरार हो गए। इसके बाद विभाग की तरफ से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। ट्रांसमिशन के एक्सईएन रवींद्र पाल ने बताया कि दिन ढलते ही कुछ चोर स्वीच यार्ड परिसर में घुस गए और करीब 20 मीटर लंबा कंट्रोल केबल काट ले गए। इससे उपकरणों की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया। साढ़े नौ बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें