फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वापस अपने पुराने प्लेटफार्म पर आईं 35 ट्रेनें, शाम से लागू हुई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर नौ और दस ट्रेनों के संचालन के लिए बृहस्पतिवार की शाम को खोल दिया गया। प्लेटफार्म नंबर नौ पर ट्रेनों की आवाजाही दोपहर में ही शुरू हो गई, जबकि प्लेटफार्म नंबर दस ट्रेनों के आवागमन के लिए रात में खोला गया। इस दौरान पूर्व में रेलवे द्वारा जिन 35 ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला था, उनका संचालन एक बार फिर से उनके पुराने प्लेटफार्म पर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के बाद ही अब रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर नौ और दस को बंद किया जाएगा। पहले इसे 16 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक बंद किया जाना था लेकिन दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली की वजह से होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय वापस ले लिया। महज तीन दिन बाद ही पूर्व निर्धारित प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। साथ ही निरस्त की गई पांच जोड़ी ट्रेनें भी बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें