फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सूने पड़े मकान का ताला काटकर 15 लाख के गहने और नकदी उठा ले गए चोर

विज्ञापन
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव में चोरी के बाद सोने के आभूषणों के खाली पड़े डिब्बे।
विज्ञापन
सूने पड़े मकान के मुख्य दरवाजे का ताला गैस कटर से कटकर बदमाश अंदर घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेत तकरीबन 15 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। परिवार के लोग घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर सराय ममरेज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरायममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव के रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव रियल स्टेट का काम करते हैं तथा उनके भाई गौरव श्रीवास्तव सिंचाई विभाग वाराणसी में बाबू के पद पर तैनात हैं। भुक्तभोगी सौरभ श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सात सितंबर को अपनी मां के साथ परिवार सहित वाराणसी में भाई के पास चले गए।
जहां से 14 सितंबर की शाम को वापस गांव आए तो बाउंड्रीवॉल के मुख्य गेट में ताला पहले की तरह लगा था। ताला खोलकर परिसर में प्रवेश किया तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला गैस कटर से कटा हुआ था। अंदर घुसे तो अलमारी के टूटे ऑक और बिखरे सामान देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने सूने घर का ताला काटकर कर 25 हजार नकद, सोने के आभूषणों में तीन सोने की चेन, एक हार, आठ अंगूठी, झुमका समेत कुल 15 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी सौरभ श्रीवास्तव ने सराय ममरेज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में एसीपी हंडिया सुनील सिंह का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट सराय ममरेज थाने में दर्ज है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें