फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चोरों ने बैंक में लगा दी सेंध, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 16 Feb 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडियन बैंक की अलोपीबाग शाखा में अभिषेक श्रीवास्तव बतौर वरिष्ठ प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जब वह रोज की तरह सुबह 11 बजे के करीब बैंक पहुंचे। इस दौरान सफाईकर्मी सीढ़ियों की ओर गया तो नीचे की तरफ दीवार क्षतिग्रस्त देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
theft - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारागंज के अलोपीबाग में चोरों ने बैंक में ही सेंध लगा दी। इंडियन बैंक में चोरी की नीयत से दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। हालांकि दीवार के दूसरी ओर एमसीबी बॉक्स होने के चलते वह भीतर घुसने में नाकाम रहे। जिससे लाखों की नकदी सुरक्षित बच गई। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन




इंडियन बैंक की अलोपीबाग शाखा में अभिषेक श्रीवास्तव बतौर वरिष्ठ प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जब वह रोज की तरह सुबह 11 बजे के करीब बैंक पहुंचे। इस दौरान सफाईकर्मी सीढ़ियों की ओर गया तो नीचे की तरफ दीवार क्षतिग्रस्त देखकर उसके होश उड़ गए। उसके सूचना देने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि  बैंक की दीवार तोड़ने की कोशिश हुई थी।



हालांकि दूसरी ओर एमसीबी बॉक्स लगा होने के चलते चोर अपनी कोशिश में नाकाम रहे। मैनेजर ने इस मामले की सूचना दारागंज पुलिस को दी। बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला कि घटना भोर में 3.15 बजे के करीब हुई। दारागंज पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस से 1.30 लाख उड़ाए
कटरा में जगराम चौराहे के पास स्थित प्रिंटिंग प्रेस का ताला तोड़कर चोर 1.30 लाख नगद और मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सलोरी के रहने वाले पवन कुमार शुक्ला कटरा में जगराम चौराहे के पास फ्लेक्स प्रिंटिंग का काम करते हैं।



रोज की तरह सोमवार रात भी वह ऑफिस में ताला बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह पहुंचने पर देखा तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला। कैश काउंटर चेक करने पर उसमें रखे 1.30 लाख व दो मोबाइल गायब थे। 




परिवार शादी में गया, चोर खंगाल गए घर
मीरापुर में शादी में गए परिवार का घर चोरों ने खंगाल लिया। मीरापुर निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह परिवार समेत नैनी महेवा स्थित ससुराल में आयोजित शादी में गए थे। 15 फरवरी को पड़ोसियों ने ताला टूटा होने की सूचना दी। घर आने पर 20 हजार नगद व गहने गायब मिले। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें