फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धान खरीद शुरू न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के सभागार में एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि सप्ताह भर के अंदर लंबित शिकायती पत्रों का निस्तारण कर लिया जाए वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उधर, सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद ठप होने से कई किसानों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

भाकियू (संयुक्त) के मंडल प्रभारी रामशिरोमणि तिवारी के नेतृत्व में कई किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में धान खरीद शुरू करने की मांग की है। साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि धान खरीद शुरू करने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी गई थी फिर भी धान की खरीद नहीं शुरू की जा सकी। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही खरीद शुरू नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। दिवस पर 223 शिकायती पत्रों में से निस्तारण एक का भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें