रसूलाबाद-तेलियरगंज में 23 सितंबर को होने वाले दधिकांदो मेले की तैयारियों के चलते बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को तेलियरगंज और गोविंदपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तेलियरगंज उपखंड अधिकारी अंकित सिंह के अनुसार तेलियरगंज और गोविंदपुर उपकेंद्र से सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
उपखंड अधिकारी के अनुसार पांच ट्रांसफॉर्मर लगाकर मेले को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में रसूलाबाद, मेहंदौरी, शंकरघाट और आजाद मार्केट भी शामिल होंगे। वहीं, राजापुर में 24 सितंबर को दधिकांदो मेला लगना है, जिसकी तैयारी के क्रम में बृहस्पतिवार से लेकर 24 सितंबर तक प्रतिदिन छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपखंड अधिकारी के अनुसार सुबह 11 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक तैयारियां की जाएंगी।