फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : तीन दिन रात को एक घंटे देर तक मदिरा की दुकानों पर छलकेगा जाम, शासन ने जारी किया आदेश

Mon, 16 Dec 2024 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आबकारी आयुक्त डा. आदर्श सिंह ने बताया कि विशेष पर्व पर आबकारी की समस्त फुटकर दुकानों से मदिरा बिक्री की अवधि एक घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत क्रिसमस पर 24 और 25 को तथा नववर्ष के अवसर पर 31 को मदिरा की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। 
विज्ञापन
शराब। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस के मद्देनजर 24 और 25 और नववर्ष के अवसर पर 31 दिसंबर को मदिरा की दुकानें रात को एक घंटे देर तक खुलेंगी। आबकारी आयुक्त की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आबकारी आयुक्त डा. आदर्श सिंह ने बताया कि विशेष पर्व पर आबकारी की समस्त फुटकर दुकानों से मदिरा बिक्री की अवधि एक घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत क्रिसमस पर 24 और 25 को तथा नववर्ष के अवसर पर 31 को मदिरा की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। 

विज्ञापन


नए साल पर होती है अधिक बिक्री

नए साल के मौके पर शराब और बीयर की खपत काफी बढ़ जाती है। इसको देखते हुए राजस्व विभाग की ओर से दुकानों को एक घंटे अधिक खोलने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें