फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जमीं से आसमां तक आज होगा धूम-धड़ाका, पटाखा बाजार में उमड़ी भीड़, खूब बिके फैंसी पटाखे

Mon, 20 Oct 2025 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले के निवासी सोमवार को दिवाली मनाने के लिए जमीं से आसमां तक धूम-धड़ाका करने को तैयार हैं। रविवार को दिनभर पटाखा बाजार में भीड़ जुटी रही। बड़ों के साथ बच्चों ने भी देर रात तक पटाखे खरीदे। बाजार में इस बार ग्रीन पटाखों की भरमार है।
विज्ञापन
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में दिवाली पर पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के निवासी सोमवार को दिवाली मनाने के लिए जमीं से आसमां तक धूम-धड़ाका करने को तैयार हैं। रविवार को दिनभर पटाखा बाजार में भीड़ जुटी रही। बड़ों के साथ बच्चों ने भी देर रात तक पटाखे खरीदे। बाजार में इस बार ग्रीन पटाखों की भरमार है। इस बार 12 जगह पटाखों की दुकानें सजी हैं। बाजार में पटाखों की नई वैराइटी भी है। इसमें भी फैंसी पटाखे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। 210 व 180 शॉट वाले पटाखे भी आसमान में फुलझड़ी का नजारा दिखाएंगे। पैराइज फिश, संसेशन, बर्ड शाइन समेत कई पटाखे दिवाली में सतरंगी छटा बिखरेंगे।

विज्ञापन


एंग्लो बंगाली में नियाजी फायर वर्क्स के मंजर नियाजी ने बताया कि इस बार 240 शॉट और 220 शॉट के स्काई शॉट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। इसकी कीमत 1800 से 2200 रुपये के बीच है। पाइप रॉकेट 2500 रुपये में और 20-शॉट पटाखे 500 रुपये में मिल रहे हैं। फुलझड़ी की शुरुआती कीमत 100 रुपये प्रति पैकेट रखी गई है। चौरसिया साफा वाले के अनुसार 12 आवाज वाले पटाखे 250 रुपये, 30 आवाज वाले 600 रुपये, 60 आवाज वाले 1200 रुपये और 120 आवाज वाले 2400 रुपये तक के हैं। रॉकेट पटाखे 60 से 800 रुपये तक, जबकि पैराशूट रॉकेट की मांग भी अच्छी बनी हुई है। पटाखा खरीदने पहुंचे यश गोयल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन

ड्राई फ्रूट और मिठाइयों की दुकानों पर जुटी भीड़

छोटी दिवाली पर शहर के नामी मिठाई विक्रेताओं के यहां दिनभर भीड़ रही। कटरा, सिविल लाइंस, चौक, लोकनाथ, अशोक नगर आदि इलाकों में मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त रौनक रही। हीरा हलवाई एंड संस के रोहित केसरवानी ने बताया कि काजू रोल, काजू बॉस्केट, काजू पिस्ता समेत मेवे की तमाम फैंसी मिठाई बिक रही है। मोतीचूर के लड्डू और मिल्ककेक की डिमांड भी ज्यादा है।

महाजनी टोला के राजीव अग्रवाल ने बताया कि बालूशाही, माेतीचूर के लड्डू पहली पसंद रहे। आटा लड्डू, बेसन लड्डू, पंजीरी लड्डू, गोंद लड्डू, ड्राई फ्रूट्स लड्डू भी लाेगों ने खरीदे। भगवान दास प्रहलाद दास के अंकित गुप्ता ने बताया कि ड्राई फ्रूट की मिठाइयों की मांग अब काफी हो गई है। दिवाली के लिए विशेष रूप से मोतीचूर के लड्डू बनाए गए हैं। कामधेनु स्वीटस के इंदर मध्यान ने बताया कि पिस्ता रोल, मेवा बाटी, खजूर ड्राईफ्रूट लड्डू, मोतीचूर लड्डू, काजू कतली दिवाली पर ज्यादा बिकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें