सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने की फोटो और वीडियो वायरल हो गई थी। युवक ने अपना सिर भी ढक रखा था। पुलिस को सूचना हुई तो तुरंत युवक को पकड़ा गया।
सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की अफवाह सोमवार को वायरल हो गई। किसी ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला वह वज्रासन में बैठकर पूजा कर रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने की फोटो और वीडियो वायरल हो गई थी। युवक ने अपना सिर भी ढक रखा था। पुलिस को सूचना हुई तो तुरंत युवक को पकड़ा गया।
युवक ने अपना नाम वैभव त्रिपाठी बताया। कहा कि वह वज्रासन में बैठकर ही पूजा करता है। किसी ने द्वेष वश उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिसने भी यह अफवाह उड़ाई है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।